जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों व शहर के प्रमुख मार्गों पर एवं अन्य मार्गो के अतिरिक्त आगरा शहर सहित कस्बों व गांवों में विचरण कर रहे,निराश्रित व बेसहारा गोवंश को संरक्षित कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

जनपद में अभियान चलाकर निराश्रित/बेसहारा गोवंश को नजदीकी गौ- आश्रय स्थलों में कराया जाएगा संरक्षित
आगरा.26.08.2025.जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी के निर्देशानुसार डा० डी०के० पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित / बेसहारा गोवंश अधिक संख्या में विचरण करने की शिकायत के क्रम में जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों व शहर के प्रमुख मार्गों पर तथा अन्य मार्गो के अतिरिक्त आगरा शहर सहित सभी कस्बों व गांवों में जहां भी निराश्रित व बेसहारा गोवंश विचरण करते हुये पाये जा रहे हैं उनको नजदीकी गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करायें।
नगर निगम,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी , नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद,पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में निराश्रित गोवंश मुक्त,संबंधी प्रमाण-पत्र को कार्यालय में उपलब्ध कराया जाय। उक्त कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *