आगरा। 22 फरवरी 2026 को डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश तथा आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के तत्वावधान में द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में किया गया। मुख्य अतिथि श्याम सिंह, महाप्रबंधक, बीएसएनएल , पीयूष मल्होत्रा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर (MS Mobile shop) तथा विजय कुमार, भूतपूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन सचिव मुकेश ककारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बैडमिंटन और टेबल टेनिस के लगभग 60 बधिर खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
बैडमिंटन
सीनियर लड़के (18 वर्ष से ऊपर) — एकल मैच – पार्थ अग्रवाल (लखनऊ), प्रथम / सुबोध अग्रवाल (गोरखपुर), द्वितीय और अर्णव (मेरठ) & हिमांशु शर्मा (लखनऊ), तृतीय
सीनियर लड़कियाँ (18 वर्ष से ऊपर) — एकल मैच – आदित्या यादव (गोरखपुर), प्रथम और सोनम चौधरी (गोरखपुर), द्वितीय
जूनियर लड़के (18 वर्ष से कम) — सिद्धार्थ (मेरठ), प्रथम/ एकाक्ष कनौजिया (लखनऊ), द्वितीय
जूनियर लड़कियाँ (18 वर्ष से कम) — सोनम (प्रथम), ग़ाज़ियाबाद और वंशिका (द्वितीय), नोएडा
टेबल टेनिस
सीनियर लड़के (18 वर्ष से ऊपर) — विमल शर्मा, बरेली (प्रथम)/ सचिन गुप्ता, आगरा (द्वितीय)
सीनियर लड़कियाँ (18 वर्ष से ऊपर) — अर्चना पांडेय, लखनऊ (प्रथम) और शिवांशी जोशी, लखनऊ (द्वितीय), लखनऊ
डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी— मनोज अग्रवाल (अध्यक्ष), अंकित शर्मा (उपाध्यक्ष), सौरभ श्रीवास्तव (महामंत्री), अनिल कपूर (संयुक्त मंत्री) तथा आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के पदाधिकारी— मुकेश ककरिया(अध्यक्ष) विकास जैन (उपाध्यक्ष), आयुष सिंह (महामंत्री) और गौरव (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को अनुवाद ललिता गुप्ता और अभय छाबड़ा , ओर आशना ने किया साइन लेंग्वेज की भाषा में ।
आगामी 21 से 25 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय बधिर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप चंडीगढ़ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों से पदक जीतने की आशा व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त जुलाई/अक्टूबर 2026 में एशिया पैसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता मलेशिया में आयोजित होने की संभावना है।
