उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीता अभा आमंत्रण वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब

SPORTS उत्तर प्रदेश
उपविजेता राजस्थान

आगरा, 31 जनवरी। खेल निदेशालय उ०प्र०के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीडा कार्यालय, आगरा द्वारा उ०प्र०वालीवाल संध सहयोग से अखिल भारतीय वालीबाल संघ से मान्यता प्राप्त किये जाने के उपरान्त एकलव्य स्पोर्टस स्टेनियम आगरा में दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक अखिल भारतीय प्राईजमनी वालीबाल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया गया। प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यश कुमार, अंतरराष्ट्रीय पेरा केयान खिलाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि सुनील तिवारी, महासचित उ०प्र०वालीबाल संघ को संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। राजेश यादव, सहायक प्रशिक्षक द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बैच लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रथम पुरस्कार विजेता टीम उ०प्र० पुलिस टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व धनराशि रू०, 2,00,000/- का चैक तथा द्वितीय पुरस्कार उपविजेता टीम राजस्थान टीम के खिलाडियों को ट्राफी व धनराशि रू०, 1,00,000/- का चेक तथा तृतीय पुरस्कार पंजाब पुलिस टीम को ट्राफी व धनराशि रू०, 50,000/- वितरण किया गया।

आज प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजस्थान बनाम उत्तर प्रदेश पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम 05 सेट के खेल में राजस्थान टीम को 22-25, 25-21, 27-29, 25-21, 16-18 में 3-2 के कड़े मुकाबले में हराया।

आज मैचों के आयोजन के अवसर पर डा०धर्मपाल सिंह, विधायक एत्मादपुर , सुनील तिवारी महासचिव उ०प्र० यालीबाल संघ, एस०वी०एस० राठौर, संयुक्त सचिव, उ०प्र०. वालीबाल संघ, एरा के वार्ष्णेय सेवानिवृत्त क्रीडाधिकारी, हरीश चौधरी, सचिव जिला वालीबाल संघ, बिल्लू चौहान अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ आगरा, राजीव सोई, अध्यक्ष मास्टर हाकी, लक्ष्मन सिंह वरिष्ठ खिलाड़ी, रीनेश मित्तल , केपी सिंह, संजय नेहरू, अमिताभ गौतम आदि उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता के आयोजन में विजय कुमार, वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ी द्वारा विशेष योगदान दिया।

निर्णायकों की भूमिका में उपेन्द्र बहादर सिंह, आर०एस० सिंह, एस०एन०कुशवाहा, सुनील राव, डा०सी०वी०मिश्र, अंजनी पाण्डेय, भारतेन्द्र शेखर पाण्डेय, अंकित सिंह, आशीष कुमार, अखिल प्रताप सिंह, विजय कुमार, अरूण तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *