आगरा, 9 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री,जलशक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति) स्वतंत्र देव सिंह ने आज अपराह्न में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल एडवोकेट से उनके अयोध्याकुंज स्थित आवास पर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। ज्ञातव्य है कि महेश बघेल एडवोकेट विगत काफी दिनों से बीमार थे। आगरा के कई निजी अस्पतालों में उनका उपचार हुआ। फिलहाल श्री बघेल की स्थिति में सुधार हो रहा है।
सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। तभी भाजपा के जिला महामंत्री संजय चौहान ने उनको पूर्व जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। बैठक समाप्त होने के पश्चात वे श्री बघेल के आवास पर पहुंचे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही बताया कि महेश बघेल एडवोकेट हमारी पार्टी के बहुत पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बाताया कि जब मैं प्रदेश भाजपा में पदाधिकारी था, तब श्री बघेल आगरा में जिलाध्यक्ष थे। श्री बघेल के भाई सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट ने मंत्रीजी को बताया कि उनके पैर में चोट लगी थी। इसके बाद तमाम परेशानियां आयीं। दिल्ली गेट स्थित एक अस्पाताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने तो कह दिया था कि चंद क्षण के ये मेहमान हैं। लेकिन कहावत है कि जाको राखे साईयां, मार सके न कोय। प्रभु की कृपा से वे फिलहाल ठीक हैं। कैबिनेट मंत्री ने उनको शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महामंत्री संजय चौहान, सदस्य विधान परिषद विजय शिवहरे ,संतोष कटारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित आदि थे।