नेशनल महिला फुटबाल में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

नरायनपुर, छत्तीसगढ़ , 2 अक्टूबर। नरायनपुर, छत्तीसगढ़ में खेली जा रही राजमाता जीजाबाई ट्राफी सीनयर नेशनल महिला फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में आज उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 2-0 से पराजित कर दिया।
गुरुवार को सुबह खेले गये मैच में उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला फुटबाल टीम ने पंजाब को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया। हाफ टाइम तक यूपी की टीम 1-0 से आगे थी। यूपी फुटबाल टीम की जीत पर उप्र फुटबाल संघ के अध्यक्ष मुहम्मद शाहिद, आगरा के अध्यक्ष बिल्लू चौहान आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *