आगरा, 30 अगस्त। मालदा बरहमपुर , पश्चिम बंगाल में तीन से तेरह सितंबर तक होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की फुटबाल टीम आज रात आगरा से रवाना हुई। इस टीम के खिलाड़ियों को आरएसओ सुनील चंद जोशी और जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान द्वारा किट प्रदान की गयीं। साथ ही उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया। इस टीम का प्रशिक्षण शिविर आगरा के एकलव्य स्टेडियम में लगा। जिसमें कोच इरशाद अहमद द्वारा 15 दिन तक सघन प्रशिक्षण दिया।
शिविर में 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिनमें से 20 खिलाड़ियों को मालदा ले जाया गया है। हालांकि 22 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की गयी है। प्रदेश फुटबाल संघ के अवैतनिक महासचिव मो० शाहिद नेटीम की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार दिव्यांश कुमार राव, प्रियाश चन्द्रा, बिराज डांगी , रचित यादव , अमन पटेल, सुरेन्द्र वर्मा , समीर खान, अनुभव सिंह, मनीष कुमार बिन्द, गौतम थारू, मेहफूज खान, आराचे सिंह, सलमान खान, सूजल अग्रहरि, दिनेश कुमार पाल, आदित्य कुमार, गोविन्द यादव ,रिषभ कुमार , भाविन जोशी, औसाफ अली खान, विनय कुमार सिंह, यश कुमार हैं। मुख्य टीम मैनेजर : अजीत सिंह ,मैनेजर/ प्रशिक्षक: इरशाद ‘हेड कोच: अमित रंजन – फिजियो: नवीन सिंह बनाये गये हैं।