
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला आगरा के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस का समारोह जिला कार्यालय बेलनगंज पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुर्नानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संगठन को आगामी वर्षों में और अधिक शक्तिशाली एवं गौरवपूर्ण बनाने का आह्वान किया। पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद अनुज शर्मा ने भी सभी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक शैलेश खण्डेलवाल एवं अनुराग गोयल को उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, बांके बिहारी अग्रवाल , शैलेश खण्डेलवाल,अमित गर्ग, राजकुमार गोयल, ओम प्रकाश, राजेंद्र सिंह, निखिल मितलानी ,राहुल बंसल, डीके बेसिन, दीपक अग्रवाल, अंकित, योगेश दुबे ,राधे भाई विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंघल, प्रवीण कुमार, बबलू भाई ,डिंपल गुप्ता, सोनू आशीष गुप्ता ,प्रकाश इसरानी, आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।