अन्तिम दिन आगरा के नवीन सिंह चाहर ने उत्तर प्रदेश के लिए जीता 1 कांस्य पदक
आगरा, 11 जून। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया के अर्न्तगत खेली गई 66वीं राष्ट्रीय स्कूली अण्डर 19 वर्ष/सीनियर बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उ0प्र0 की टीम को आगरा के खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
आज प्रतियोगिता के अन्तिम दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में आगरा के नवीन सिंह चाहर (श्री दुर्गा देवी इं0का0,आगरा) ने उ0प्र0 की टीम की ओर से सीनियर बालक वर्ग के अण्डर 59 कि0ग्रा0 भार वर्ग में प्रतिभाग करने हुए अपना शानदार प्रदर्शन कर आगरा के लिए तीसरा पदक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
उल्लेखनीय है कि आगरा के विशाल शर्मा ने सीनियर बालक (अण्डर 63 कि0ग्रा0) भारवर्ग में स्वर्ण पदक व आगरा की प्रिया सिंह ने भी बालिका वर्ग के अण्डर 46 कि0ग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर आगरा जिले का नाम रोशन किया।
उक्त प्रतियोगिता में केवल आगरा के खिलाड़ी विशाल शर्मा व प्रिया सिंह ही उ0प्र0 के लिए स्वर्ण पदक जीत सके। विशाल शर्मा हरिकान्त सिंह इ0का0,आगरा का छात्र हैं जबकि प्रिया सिंह (हुब्बलाल इ0का0),आगरा की छात्रा है।विशाल शर्मा व प्रिया सिंह को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकआर0पी0शर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक,आगरा मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक-2, डा0 पूरन सिह,सह जिला विद्यालय निरीक्षक, पी0के मौर्य,अशोक बघेल,रीनेश मित्तल,पंकज कश्यप अनिल कुमार,संजय नेहरू,राजेश गुप्ता,चौ. हरपाल,रवि प्रकाश,सौरभ सिंह,सौरभ गुप्ता,दिग्विजय सिंह,शाहतोष गौतक व केपीसिह यादव आदि ने अपनी हार्दिक बधाई दी है। ये जानकारी 5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो कोच पंकज शर्मा ने दी है।