संतोष ट्राफी फुटबाल के उद्घाटन मैच में यूपी ने झारखंड को हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

नोएडा, 8 अक्टूबर।  नोएडा में उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर फुटबाल संघ के सहयोग से शहीद विजय पथिक स्पोर्टस फुटबाल ग्राउंड पर आज नेशनल सीनियर फुटवाल-चैंपियनशिप सन्तोष ट्राफी के उद्घाटन मैच मे उत्तर प्रदेश टीम ने झारखण्ड फुटबाल टीम को संघर्ष पूर्ण मैच में 2-1 से हरा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटनय अध्यक्ष उ. प्र. फुटबाल संघ अरविन्द मेनन के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत यूपी फुटबाल संघ के महासचिव  मो० शाहिद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री सुरेन्द्र नागर, सांसद (राज्य सभा) नोयडा, सुजीत कुमार सांसद तेजपाल नागर, विधायक दादरी पुष्कर शर्मा उपाध्यक्ष, यूपी फुटबाल संघ, मो. कमरूद्दीन उपाध्यक्ष, आशुतोष द्विवेदी ग्रेटर नोएडा, एसडीएम सदर, अमित पवार, हिमांशू व्यास ,  आगरा फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान आदि विशिष्ट  अतिथियों ने उत्तर प्रदेश व झारखण्ड टीम का मैच का आनन्द लिया। विशिष्ट अतिथियों का स्वागत जीबी नगर फुटबाल संघ के सचिव वाजिद अली ने किया। इस मैच में यूपी टीम की ओर से राधा रमन व आदित्य राज सिंह ने 16 व 30 वें मिनट में गोल किया तथा झारखण्ड की ओर से एक मात्र गोल लाल हिरयात पुरिया ने किया। उद्घाटन मैच से पूर्व मैच में मणिपुर ने तामिलनाडु को 1-0 से तथा नागालैण्ड में एम.पी. टीम को 3-4 से पराजित किया। मणिपुर के लिए एक मात्र गोल 89 वे मिनट में समसन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *