आगरा, 15 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र 16 जून को रात 9.30 बजे आगरा सर्किटहाउस पर पहुंचेगे। रात्रि विश्राम के बाद 17 जून को सुबह सात बजे फिरोजाबाद चले जाएंगे। सवा दस बजे लौटकर आगरा सर्किटहाउस पर पहुंचेंगे। 11 से 1 बजे तक होटल जेपी पैलेस में इंडियन इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड कांक्लेव में भाग लेंगे। सवा बजे से दो बजे तक ताज ईस्ट मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर भोज। तीन बजे से ब्रज रत्न अवार्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात कार द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।