यूनिवर्सल ताइक्वान्डो एकेडमी 15 स्वर्ण व 2 रजत पदक सहित 194 अंक लेकर बना विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा, 13 मार्च। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल,कालिदी विहार के प्रांगण में जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा द्वारा आयोजित की गई 36वीं ऑफीसियल सब जूनियर,कैडेट एवं ओपन जूनियर व सीनियर – बालक एवं बालिका – फाइट एवं पूमसे जिला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में ओवर ऑल फाइट बालक एवं बालिका वर्ग मे यूनिवर्सल ताइक्वान्डो एकेडमी 15 स्वर्ण व 2 रजत पदक सहित 194 अंक लेकर विजेता रहा। स्वामी बाग स्कूल 15 स्वर्ण,1 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 192 अंक प्राप्तकर ओवर आल उपविजेता रहा।महर्षि परशुराम इं0का0 तीसरे स्थान पर, एकलव्य ताइक्वान्डो एकेडमी चतुर्थ स्थान पर, केदार नगर एकेडमी पांचवें स्थान पर ,बलूनी पब्लिक स्कूल छठे स्थान पर व किडस वनस्थली पब्लिक स्कूल सातवें स्थान पर रहा।

टीम चैम्पियनशिप विवरण -बालिका वर्ग
फाइट सब जूनियर बालिका वर्ग विजेताः-स्वामी बाग स्कूल।
फाइट सब जूनियर बालक वर्ग विजेताः-यूनीर्वसल ताइक्वान्डो एकेडमी।
फाइट कैडैट बालिका वर्ग विजेताः-यूनीर्वसल ताइक्वान्डो एकेडमी। ।
फाइट कैडैट बालक वर्ग विजेताः-एकलव्य ताइक्वान्डो एकेडमी।
फाइट जूनियर बालिका वर्ग विजेताः-केदार नगर,एकेडेमी।
फाइट जूनियर बालक वर्ग विजेताः-महर्षि परशुराम इ0का।
फाइट सीनियर बालिका वर्ग विजेताः-स्वामी बाग स्कूल।
फाइट सीनियर बालक वर्ग विजेता:~स्वामी बाग स्कूल।
फाइट ओवर ऑल विजेता:- यूनीर्वसल ताइक्वान्डो एकेडमी।
पूमसे ओवर ऑल विजेताः-स्वामी बाग स्कूल।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण् मुख्य अतिथि  नरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष जिला अघिवक्ता संघ,आगरा जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा एमसी शर्मा,चैयरमेन किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल वीके मित्तल,मनीष मित्तल,सीईओ श्रीमती संगीता शर्मा व प्रधानाचार्य सुनैना नाथ द्वारा विजेता टीमों को चमचमाती ट्राफी व विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव पंकज शर्मा द्वारा प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में अभिषेक शर्मा,देश दीपक कुलश्रेष्ठ,करन वर्मा, मृतुन्ज्य कुमार,नितिन बघेल, विश्वनाथ प्रताप सिंह,अजीत गुप्ता,मनोज पाल,गौतम,आलोक,मोहित पराशर व शिवानी सविता ने सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर ममता बघेल,मयंक जैन,विवेक जग्रवाल,कबीर खॉन,संतोष बघेल व अवीन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
परिणाम इस प्रकार रहेः-
स्वर्ण पदक विजेता बालिकाः- स्वाती शुक्ला,परी पचौरी,छवी कुमारी,पेहुल सिंह,रेजल बघेल,मान्या अग्रवाल,आर्या शर्मा व
प्रियान्शी अग्रवाल।
स्वर्ण पदक विजेता बालकः- प्रदीप गौड़,अपार कुमार,शिवाय बघेल,ईशान्त कुमार,टिन्कू सत्संगी,सुदर्शन देवनाथ,आदित्य
गुप्ता,प्रिजल कुशवाह,मान्या अग्रवाल,तोशान्त कुमार,पारस कुमार,नवनीत व अक्षय विश्वकर्मा व
ओम।
रजत पदक विजेता बालकः- समर्थ सिंह,रिषी ठकराल,प्रतीक पचौरी,उमंग भटनागर,हर्ष कश्यप, लक्ष्य राठौर,अभिषेक कुमार
व प्रत्यान्शू राजपूत।
कांस्य पदक विजेता बालकः- उत्कर्ष सिंह,सर्वेश,मुकुल शर्मा,लक्ष्य यादव,प्रांजल जैन। उपरोक्त प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी बरेली जिले के स्पर्श रिजार्ट में 18 एवं 19 मार्च 2023 को आयोंजित होने वाली 36वीं ऑफीसियल सब जूनियर एवं कैडेट – बालक एवं बालिका – फाइट एवं पूमसे उत्तर प्रदेशीय राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *