आगरा, 11 जुलाई। केन्द्रीय मंत्री एस.पी.सिंह बघेल ने विकास भवन में जनसेवा केन्द्र का फीता काट कर किया शुभारंभ किया। नवीन जनसेवा केन्द्र में विभिन्न सेवाओं व कार्य के शुल्क की सूची अंग्रेजी में लिखे होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा हिंदी भाषा में भी सेवा विवरण तथा सेवा शुल्क लिखे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल भी मौजूद रहे।