
आगरा.28.03.2026/आज जनपद आगरा के ग्राम इटोरा ,(ग्राम पंचायत) बौरली अहीर में प्रातः 09:30 बजे महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती बेबी रानी मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। उनके आगमन से कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 30 दिवस तक निरंतर किया जाएगा।
इसी क्रम में आज आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं जागरूकता संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के माध्यम से महिलाओं को महिला कल्याण विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं से जागरूक किया गया व उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से वर्तिका दीक्षित जिला मिशन कोऑर्डिनेटर , चिकित्सा विभाग से डॉ अमित , उनकी टीम व इटोरा गांव के प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


