ट्रेनों में यात्री सामान की चोरी करने वाले दो महिला व पुरुष शातिर चोरों को 10 लाख के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया

Crime उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 20 दिसंबर।  16.12.2024 को गाड़ी सं. 22222 निजामुद्दीन- मुंबई राजधानी एक्सप्रेस से आगरा छावनी पर हुई यात्री सामान चोरी में क्राइम विंग आगरा द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस कर संदिग्धों को चिन्हित कर जीआरपी आगरा छावनी के साथ सुरागरसी- पतारसी कर अपराधियों के निवास स्थान का पता लगाया गया |
कल सु.ब.क्राइम विंगआगरा, जी.आर.पी. आगरा छावनी एवं रे.सु.ब. आगरा छावनी स्टाफ के साथ संयुक्त रूम से टीम बनाकर मुखविर खास की सूचना पर 01पुरुष एवं 02 महिला शातिर चोरों को ग्यासपुरा आगरा अभियुक्तगणों का निवास शशिकांत का किराया का मकान से समय 09:19 बजे मय चोरी किये आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया ।उनके कब्जे से बरामद आभूषणों को उपरोक्त राजधानी एक्सप्रेस एवं पूर्व मे अन्य ट्रेनों से आगरा छावनी स्टेशन पर यात्रियों से चोरी करना बताया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
(01) चंदन उर्फ चंदू पुत्र  नंदलाल उम्र 36 वर्ष निवासी ए-394/एच 312 टी हट्स कठपुतली कॉलोनी न्यू पटेल नगर दिल्ली हाल पता ग्यासपुर मराठा बस्ती थाना शाहगंज जिला आगरा
(02) वंदना पत्नी चंदन उर्फ चंदू उपाध्याय उम्र 33 वर्ष निवासी पता उपरोक्त
(03). करिश्मा पत्नी महिपाल उम्र 26 वर्ष निवासी पता उपरोक्त

बरामदगी विवरण-
01). सोने के एक जोड़ी टॉप
02). सोने की एक चैन में खुशी लिखा लॉकेट
03).सोने की एक चैन
04).सोने की अंगूठी
05). सोने की एक चैन में S लिखा लॉकेट
06). सोने की एक अंगूठी पट्टी के आकार
07). सोने का एक पेंडल मय काले मोतियों की माला
08). सोने के कान के झाले
09). सोने का एक कंगन
10). सोने का एक मंगलसूत्र
11). सोने की दो अंगूठी
12). सोने का एक पेंडल में मोतियों की माला
13). चांदी की एक जोड़ी पायल
14). नकद 1700/- रूपये
बरामदा उपरोक्त चोरित आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख रुपए है

गिरफ्तार करने वाली टीम
क्राइम विंग(D&I)/आगरा
(01)ASI राजा राम मीना
(02) CT संदीप नगाइच
रे.सु.ब./पोस्ट/आगरा छाबनी
(03) म.कॉ. रेखा कुशवाहा
(04) म. कॉ. मीना खातून
जीआरपी आगरा छावनी
(05) SI मोहित कुमार हमारा स्टाफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *