आगरा वापस लौटने पर विद्यालय प्रांगण में किया गया फूलमलाएँ पहनाकर सम्मानित।
आगरा, 8 अक्टूबर। मेरठ ज़िले के एम डी एस इं का पिलौना में 3 से 6 अक्तूबर तक खेली गई 68वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका राइफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता में आगरा महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के दो खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। जिसके फलस्वरूप उनका चयन 68वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
दोनों चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
बालक अंडर 14 वर्ष:- सुमित दिवाकर
बालक अंडर 19 वर्ष:- चिराग यादव
उपरोक्त दोनों खिलाड़ियों को विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन व स्कूल स्टाफ़ की ओर से कैलाश चंद्र, मुकेश कुमार, विकास मिश्रा, लव प्रकाश गुप्ता,
नरेंद्र सिंह यादव, मदन मोहन अग्रवाल, सतीश चंद्रा, सुभम पाठक, श्यामवीर सिंह,
एकता यादव, गुरजीत कौर व पूजा द्वारा फूलमालाएँ पहनाकर सम्मानित किया गया।
आगरा जनपद के खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश की टीम में चयन होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरि ,ज़िला विद्यालय निरीक्षक,आगरा मानवेन्द्र सिंह,
मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा, पंकज कुमार,सौरभ सिंह,संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, दिग्विजय सिंह,उपमा सिंह,राजेश गुप्ता,एन के बिंदु,बीजेन्द्र भारद्वाज,हिमांशु शर्मा, राम प्रकाश यादव, सुमन लता यादव,शिखा झीगरन,कविता झीगरन,लता चौहान,ब्रजेश कुमार,गोविंद सिंह,शाहतोष गौतम रुपेश अग्रवाल ने अपनी हार्दिक बधाई दी है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय क्रीडाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा किया गया।