विद्युत/यांत्रिक दोष से बन्द नलकूपों को जल्द सही कराया जायेः जिला पंचायत अध्यक्ष

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.13.05.2025 आज जिला पंचायत सभागार में श्रीमती मंजू भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, आगरा की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग एवं जल निगम आगरा, निचली मांट शाखा खण्ड गंगा नहर, मथुरा, सिंचाई खण्ड, हाथरस, के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद आगरा में चल रही महत्वाकांक्षी परियोजना पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि जनपद आगरा में खरीफ 1433 फसली हेतु वर्तमान में खण्ड की 73 नहरों के सापेक्ष 73 नहरों की टेलफीड करायी जा चुकी हैं। टेलफीड प्रगति शतप्रतिशत है। पशुपेयजल आपूर्ति हेतु 125 तालाबों के सापेक्ष 125 तालाबों को भरवा दिया गया है।  नहरों के किनारे जहाँ-जहाँ ग्राम पंचायतों की भूमि है वहाँ तालाब बनवाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी आगरा को पत्र लिखने हेतु निर्देशित किया गया।
सिंचाई खण्ड, हाथरस से उपस्थित अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद आगरा में 09 नहरों के सापेक्ष 04 नहरों की टेलफीड करायी जा चुकी है। वर्तमान में सभी नहरो में पानी चल रहा है। जल्द ही टेलफीड करा दी जायेगी। रोस्टर के अनुसार पानी उपलब्ध कराने तथा शतप्रतिशत नहरों की टेलफीड कराने के निर्देश दिये गये। निचली मॉट शाखा खण्ड गंग नहर, मथुरा से उपस्थित अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद आगरा में 04 नहरों के सापेक्ष 01 नहर की टेलफीड करायी जा चुकी हैं। वर्तमान में नहरों में पानी चल रहा है। जल्द ही टेलफीड करा दी जायेगी। रोस्टर के अनुसार पानी उपलब्ध कराने तथा शतप्रतिशत नहरों की टेलफीड कराने के निर्देश दिये गये।
नलकूप विभाग से उपस्थित सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 04 नलकूपो के लक्ष्य के सापेक्ष 04 नलकूपों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में जनपद आगरा में 303 नलकूपो से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। ग्राम पंचायतों के अन्तर्गत नलकूपों के नजदीक 23 तालाब एवं 02 पोखरों को भरा जा रहा है। जिससे ग्रामीण इलाको के पशु-पक्षियों/सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो सकें। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-26 का लक्ष्य प्राप्त नही हुआ है। जनपद स्तर पर 20 से 25 नलकूप जो वर्तमान में कार्य नही कर रहे है को पुर्नजीवित / सही करने हेतु परियोजना तैयार की जा रही है। निर्देशित किया गया कि विद्युत/यांत्रिक दोष से बन्द नलकूपों को जल्द सही कराया जाये।
वन विभाग से उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य हेतु 5142160 पौधे तैयार हो चुके है। फलदार पौधो की हाईट बडायी जा रही है। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि पौधे अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए तथा उनको संरक्षित करने के लिए भी उचित व्यवस्था की जायें।

ताज बैराज निर्माण खण्ड, आगरा से उपस्थित अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि ताज बैराज को बनाने हेतु एन०एम०सी०जी० द्वारा अन्तिम अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। एन० एम०सी०जी० की अनापत्ति प्राप्त होने पर कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि विजनिश प्लान 2024-25 के अन्तर्गत 100 केवीए के अधिक क्षमता वाले सभी ट्रांसफोर्मरों का प्रोटेक्शन वर्क का कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण कार्य हो चुका है। विजनिश प्लान 2025-26 के अन्तर्गत नये बिजली-घर बनाने, बिजली घरों की क्षमता वृद्धि, 33 केवीए एवं 11 केवीए के जर्जर तारों को बदलने का कार्य, ट्रासफोर्मरों की क्षमतावृद्धि कार्य कराया जायेगा। फतेहाबाद ब्लॉक के अन्तर्गत 500 नये ट्रासंफोर्मर लगाये जायेगें। जिसका कार्य 15 मई से शुरू कराया जायेगा। जिसको पूर्ण होने में 2 माह का समय लगेगा। टयूबवैल विद्युत बिल माफी की योजना को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। जिसमें किसान मार्च 2023 तक के बिल को 30 जून तक जमा करने पर कोई ब्याज देय नहीं होगा। 30 जून के बाद बिल जमा करने पर किसान मुफ्त योजना का लाभ नही मिलेगा। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा नयी कालोनी के विद्युत कनेक्शन हेतु पूछे जाने पर, अवगत कराया कि नये कालोनी के विद्युत कनेक्शन हेतु 70 रू० वर्गफुट की दर से धनराशि जमा करने पर नया विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर सकते है। लघु सिंचाई विभाग से उपस्थित अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का लक्ष्य 40 गहरी मध्यम बोरिंग एवं 27 गहरी बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत कार्य योजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गयी है। कार्य स्वीकृति प्राप्त होने कार्य को प्रारम्भ करा दिया जायेगा। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना उन्हें उपलब्ध कराई जायें।

जल-निगम से उपस्थित सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि ओवरहेड टैकों का कार्य प्रगति में है। 89 जगहो पर जहां पाईप लाईन में बालू फसने एवं पाईप लाईन टूटने से पानी की सप्लाई नही हो पा रही थी। उसको सही कराया जा रहा है। जिससे पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सके। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा नहर के डौले को नष्ट कर पाईप लाईन डाले जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्य को रोकने हेतु निर्देशित किया गया तथा जहां-जहां पाईप लाईन डाली गयी है, वहां से तुरन्त पाईप लाईन को हटवाया जायें तथा विभाग से समन्वय स्थापित कर एन०ओ०सी० प्राप्त करके ही नहर से दूर सही जगह पर पाईप लाईन डाली जायें। जिससे नहर को किसी भी प्रकार की क्षति न हों। साथ ही विद्युत विभाग/जल निगम को निर्देशित किया कि नहर पर किसी भी प्रकार के खम्बे/पाईप लाईन न लगाये जायें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। आगामी बैठक में अधिशासी अभियन्ता को प्रतिभाग करने हेतु पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्य प्रगति में हैं। 89 जगहों पर जहां पाईप लाईन में बालू फसने एवं पाईप लाईन टूटने से पानी की सप्लाई नही हो पा रही थी। उसको सही कराया जा रहा है। जिससे पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सके। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा नहर के डौले को नष्ट कर पाईप लाईन डाले जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्य को रोकने हेतु निर्देशित किया गया तथा जहां-जहां पाईप लाईन डाली गयी है, वहां से तुरन्त पाईप लाईन को हटवाया जायें तथा विभाग से समन्वय स्थापित कर एन०ओ०सी० प्राप्त करके ही नहर से दूर सही जगह पर पाईप लाईन डाली जायें। जिससे नहर को किसी भी प्रकार की क्षति न हों। साथ ही विद्युत विभाग/जल निगम को निर्देशित किया कि नहर पर किसी भी प्रकार के खम्बे / पाईप लाईन न लगाये जायें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। आगामी बैठक में अधिशासी अभियन्ता को प्रतिभाग करने हेतु पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

कृषि विभाग से उपस्थित अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि किसान सम्मान निधि के 320000 पात्र किसानो को सम्मान निधि प्राप्त करा दी गयी है। जिला आगरा के समस्त ब्लॉको की 15 ग्राम पंचायतो के 300 ग्रामों का मृदा परीक्षण किया जाना है। जिसमें 01 ग्राम मे 100 नमूने (कुल 30000) लेने है। 18500 नमूने लिये जा चुके है। मृदा परीक्षण उपरान्त किसानो को अच्छी पैदावार हेतु सुझाव दिये जायेगें। किसानो हेतु 300 कुण्टल ढेंचा का बीज गोदामो में आ चुका है तथा 150 कुण्टल किसानो को बांट दिया गया है। जिप्सम की 1600 मीट्रिक टन के सापेक्ष 900 मीट्रिक टन जिप्सम प्राप्त हो चुका है तथा 210 मीट्रिक टन जिप्सन किसानो को वितरित की जा चुकी है। धान का बीज एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त हो जायेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाली किसान पाठशाला का आयोजन जून में किया जायेगा। जिसमें किसानो को खेती से सम्बन्धित जानकारी / सुझाव दिये जायेगें। आगरा जिले में लगभग 420000 किसान है। 320000 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो गयी है। पानी की समस्या को देखते हुए ब्लॉक जगनेर में 10. जैतपुर कलां में 10 एवं खेरागढ़ में 06 कुल 26 ग्रामों प्राकृतिक खेती हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें किसानो को प्राकृतिक खेती करने एंव पशु-पालन करने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानो को 2000 रू० प्रति एकड मानदेय दिया जायेगा। किसानों का प्रशिक्षण देने हेतु कृषि सखियों को

5000 रू० प्रति माह मानदेय दिया जायेगा तथा उक्त का लेखा-जोखा रखने वाले सहायक को 4000 रु० प्रति माह मानदेय दिया जायेगा। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा मृदा परीक्षण होने वाले गग्रामों की सूची, किसान पाठशाला आयोजित होने वाली ग्रामो की सूची एवं किसानो को वितरित होने वाले बीज वितरण की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बैठक में मागी जाने वाली सूचना को 08 दिवस के अन्दर उपलब्ध कराया जाये तथा साथ ही विभागो में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रत्येक बैठक में उपलब्ध कराई जाये तथा संचालित योजनाओं के कार्य को मानको के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक कराये जायें। मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि बार-बार कहने पर भी विभागीय अपेक्षित अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग नही किया जा रहा है। सभी विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि बैठक में अपेक्षित अधिकारियो द्वारा ही प्रतिभाग किया जाये। अंत में सभी अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा श्रीमती मंजू भदौरिया मा० जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया द्वारा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *