शहीद हेमू कालानी को दी श्रद्धांजलि 103वें जन्मदिवस पर गूंजे अमर शहीद के जयकारे

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा। अमर शहीद हेमू कालानी का 103वां जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को याद करते हुए समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं समाजसेवी राहुल चतुर्वेदी ने वीर सपूत हेमू कालानी के साथ ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं, लेकिन यह आजादी हमें आसानी से हासिल नहीं हुई है। अमर शहीद हेमू कालानी की तरह ही अनगिनत वीर सपूतों ने प्राणों को बलिदान दिया है। इससे पूर्व तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा पर योगी जहाजनाथ जी ने माल्यार्पण किया व मिष्ठान वितरण किया वक्ताओं ने वीर शहीद से जुड़े प्रसंगों को सुनाया और भावी पीढ़ी को उनसे सीख लेने की अपील की। अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया।
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शहीद हेमू कालानी की गिनती उन अमर शहीदों में होती है, जिन्होंने अपने बलिदान से युवाओं में देश की स्वाधीनता का बिगुल बजाया। उनका जन्म 23 मार्च 1923 को वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सख्खर में हुआ था। छात्र जीवन से ही उन्होंने सिंधी समाज के उदय और भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने स्वराज सेना का गठन कर अंग्रेजों को ललकारा। हथियारों से लदी अंग्रेजी की रेलगाड़ी को पटरी पर उतारने की कोशिश में उन्हें गिरफ्तार किया गया। महज 19 साल की उम्र में अंग्रेजों ने 21 जनवरी 1943 को उन्हें फांसी दे दी।
कार्यक्रम में प० विकास महाराज पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी, सिंधी युवा मंच के अध्यक्ष नरेश लखवानी ,पार्षद सुनील कर्मचंदानी, चिम्मन पेरवानी ,हरीश टहलियानी, श्याम भोजवानी, सुंदरलाल चेतवानी ,विजय भाटिया, उमेश पेरवानी ,मनोहरलाल आहूजा, भोजराज लालवानी, कन्हैयालाल सोनी, टेकचंद सुखलानी, किशन जसवानी ,हर्ष ढालिया, प्रकाश मंगवानी, प्रकाश दरयानी, के लाल, त्रिलोकानी ,हरीश लालवानी, ईश्वर पारवानी ,जीवतराम करमचंदानी, दौलतराम साधवानी, मोहनलाल बोधवानी, उमेश जेठवानी,संजय नोतनानी, मनोज नोतनानी ,लालचंद मोटवानी ,गोर्वधन सोनेजा, नंदलाल छत्तानी, जगदीश कुकरेजा, मोहनलाल धर्मानी, हरीश लालवानी, नोतनदास, गुलशन तुलसानी, प्रकाशचंद, श्यामलाल आहूजा ,हीरालाल खूबचंदानी ,संतोष दरियानी ,ओमप्रकाश ख्यानी ,जितेन्द्र पमनानी, अमित लालवानी, ओमप्रकाश तहलियानी आदि काफी संख्या में गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *