आगरा, 6 दिसंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी हैण्डबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष हैण्डबाल खेल की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता अमेठी में 17.12.2024 से 20.12.2024 तक आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला 12-12-2024 प्रातः-11.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 14-12-2024 प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर कराये जायेंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को अपने साथ-साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ०द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में पुरुष खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु पुरूष खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पाल सिह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर पर कर सकते है।यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अनिल कुमार ने दी।