प्रदेशीय फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के लिए आगरा की टीमों के ट्रायल्स 16 जुलाई को

SPORTS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा, 15 जुलाई। आगरा जिला हॉकी संघ द्वारा 21 जुलाई से यहां आयोजित की जा रही फाइव ए साइड पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आगरा की टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए चयन/ट्रायल्स 16 जुलाई रविवार को होंगे। ये ट्रायल्स सुबह 11 बजे से सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
संघ के अध्यक्ष डॉ. कमल चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल्स में जिले के सामान्य खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा सेना, वायुसेना, पुलिस, पीएसी या किसी भी विभाग और स्कूल-कालेजों के छात्र भी भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।
सचिव संजय गौतम ने बताया कि इस प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए जिले की दो टीमों का गठन प्रस्तावित है। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की देखरेख में संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *