प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता के लिये ट्रायल 20 दिसंबर को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा,11 दिसंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू.पी. हाकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हाकी खेल की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता झांसी में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर  आयोजित किये जाएंगे।

जनपदीय चयन ट्रायल्स  20-12-2023 पूर्वान्ह 11 बजे से अपराहन् 01 बजे तक और  मण्डलीय चयन ट्रायल्स 20 को ही दोपहर एक बजे से अपराह्न चार बजे तक आयोजित किये जाएंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 27 दिसंबर तक झांसी में होगी। जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता हेतु इच्छुक खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि  01.01.2005 या उसके बाद की हो। जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ एकलव्य स्टेडियम आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। यह जानकारी आरएसओ कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *