आगरा। खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 29 से 30 सितम्बर 2025 तक बरेली में प्रदेशीय सीनियर पुरुष / महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय ट्रायल 18 सितंबर को और मण्डलीय चयन ट्रायल्स का 19 सितंबरको सुबह 11 बजे से होगा।
अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के पुरुष / महिला खिलाड़ियो को शारीरिक शिक्षक के साथ प्रातः 11.00 बजे तक स्टेडियन पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु सुश्री कल्पना चौधरी अंश०मानदेय एथलेटिक्स प्रशिक्षिका के मो0न0-9760036632 पर कर सकते है।
एथलेटिक्स इवेन्ट पुरुष वर्गः-
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 110 मीटर हर्डिल्स, 400 मीटर हर्डल्स, लम्बीकूद, त्रिशूद, ऊँची कूद, पोलवाल्ट, गोलाफेंक, डिस्कस, जेवलिन थ्रो, हेमर थो, 4×400 मीटर रिले
एथलेटिक्स इवेन्ट महिला वर्गः-
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 110 मीटर हर्डिल्स, 400 मीटर हर्डल्स, लम्बीजूद, त्रिकूद, ऊँची कूद, पोलवाल्ट, गोलाफेंक, डिस्कस, जेवलिन थ्रो, हेमर थो, 4×400 मीटर रिले । यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, आगरा मण्डल, संजय शर्मा ने दी।