एथलेटिक प्रतियोगिता के लिये ट्रायल एकलव्य स्टेडियम में 11 नवंबर को

Press Release SPORTS उत्तर प्रदेश
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ0प्र0 एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता  13  से 14 नवम्बर तक वाराणसी में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 11.11..2025 को प्रातः 11.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 11.11.2025 की अपराहन 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेंगे।
   प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 30.04.2005 से 30.04.2009 के मध्य होनी चाहिए खिलाड़ी  को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
          जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक/बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःषुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी सुश्री कल्पना चौधरी, एथलेटिक्स प्रशिक्षिका मो0न0-9760036632 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *