भदोही, 22 नवंबर। खंड शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में आज ब्लॉक के 132 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा 2 व 3 के शिक्षकों का विशेष रिमीडियल अभियान (पहल) के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र , डीघ में अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | ब्लॉक अकादमिक टीम प्रकाश चन्द्र , संदीप कुमार पाण्डेय , रामेश्वर नाथ तिवारी , दीपेन्द्र त्रिपाठी , सुखेश कुमार एवम नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान पहल रिमीडियल शिक्षण कार्यक्रम का परिचय | बेस लाइन आंकलन एवं सूमह निर्माण | भाषा की रिमीडियल कार्यक्रम की सरंचना | शिक्षक निर्देशिका, कार्यपुस्तिका पर समझ बनाने का कार्य किया गया | गणित की रिमीडियल कार्यक्रम की सरंचना शिक्षक निर्देशिका, कार्यपुस्तिका पर समझ बनाने का प्रयास किया गया | अंत: में क्वीज के दौरान सत्र समेकन किया गया | खंड शिक्षा अधिकारी, डीघ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली NAS/NAT परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई | बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से ऊपर नियमित रूप से सुनिचित कराए| आपार आईडी शतप्रतिशत पूर्ण करे | जिसमें अन्य शिक्षक श्री सिदार्थ यादव , सूर्यमणि शुक्ला, आशीष मोर्या, विजिय , प्रवीण, सरिता यादव , सलोनी गुप्ता,कंचनलता,पवन यादव, देवेश यादव, जितेंद्र मौर्य, रामजी मौर्य, रत्नेश दीक्षित, पल्लवी जायसवाल, केशन लहरी DAC आदि उपस्थित रहे |
