
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में 22 फरवरी 2026 को विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के जिला आयुक्त (स्काउट) सह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) श्री पवन जयंत एवं जिला आयुक्त(गाइड) सह वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कु. गार्गी उमराव, आगरा के निर्देशन में जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए –
1. सर्वप्रथम जिला प्रशिक्षण केंद्र मथुरा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.पी. एवं लेडी बी. पी. के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
2. जिला प्रशिक्षण केंद्र मथुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जामुन, पापड़ी, नीम, बेल इत्यादि के पौधे लगाए गए।
3. इसी क्रम में सभी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स हेतु प्रधानमंत्री शील्ड पुरस्कार एवं उपराष्ट्रपति पुरस्कार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी उपस्थित सदस्यों को उक्त दोनों पुरस्कारो के संबंध में जानकारी दी गई । उक्त कार्यक्रम में आगरा मंडल के 50 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
