रुनकता –कीठम खंड के मध्य फाटक सं०- 511 पर यातायात 25 फरवरी से 3 मार्च तक बंद रहेगा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 24 फरवरी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के रुनकता –कीठम खंड के मध्य फाटक सं०- 511 (किमी 1363/31-29) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक- 25.02.2025 से 04.03.2025 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 25.02.2025 से दिनांक 04.03.2025 तक सड़क यातायात बंद रहेगा  | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -509 एवं आरओबी न. 513 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है | जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *