मथुरा जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 03 के अनुरक्षण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 03 के स्लीपरों के प्रतिस्थापन/अनुरक्षण का कार्य किया जाना है। उक्त कार्य के लिए दिनांक 17.02.2026 से 28.02.2026 तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।कार्य अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 03 से संचालित ट्रेनों को अस्थायी रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 02, 04, 05 से संचालित किया जाएगा। इस दौरान किसी भी यात्री ट्रेन का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन अथवा शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेशन नहीं किया जाएगा।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कार्य के दौरान स्टेशन पर उद्घोषणाओं एवं सूचना बोर्डों के माध्यम से यात्रियों को निरंतर जानकारी प्रदान की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा इस आवश्यक अनुरक्षण कार्य में रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *