17 जनवरी व 28 जनवरी को दो दिवसीय “व्यापारी संवाद” राज्य कर कार्यालय सभागार,जयपुर हाउस, में होगा संपन्न
आगरा.15.01.2026.राज्य कर विभाग आगरा के तत्वावधान में दिनांक 17 जनवरी व 28 जनवरी को जयपुर हाउस स्थित राज्य कर भवन के सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 17 जनवरी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह मंडलायुक्त आगरा मंडल रहेंगे। श्रीमती आरती कुमारी संयुक्त आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ की भी गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
श्री पंकज गांधी अपर आयुक्त ग्रेड- 1 राज्य कर आगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी एवं आम जन के हित में अनेक सुधार किए है। जीएसटी प्रणाली को व्यापारी हेतु सरल सुगम बनाने आम जन के लिए और लाभकारी बनाने एवं अधिकाधिक राजस्व प्राप्त कर राज्य के विकास में व्यापारी वर्ग को और सहभागी बनाने हेतु इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें व्यापारियों , व्यापार मंडलों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से प्राप्त सुझावों को सरकार को प्रेषित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में सभी सम्मानित व्यापारियों , व्यापार मंडलों , अधिवक्ता संघ , सी ए एसोसिएशन एवं अन्य स्टेक होल्डर्स, मीडिया बंधुओं आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि “व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सुझाव प्रदान करें।
