तीन वचन पर आज सिंध हेल्पेज की दीदी कृष्णा देंगी आर्शीवचन

Press Release उत्तर प्रदेश

शाम सात बजे खंदारी कालेज परिसर स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में होगा रूह रिहान सिंधी में कार्यक्रम का आयोजन

आगरा। तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन शैली के दौर में परिवार को सम्भालना, बच्चों को सही संस्कार और समाज को सही दिशा कैसे मिले इस विषय पर प्रमुख साधु वासवानी मिशन, पुणे व सामाजिक संस्था सिंध हेल्पेज की दीदी कृष्णा आर्शीवचन देंगी। आरबीएस कालेज परिसर स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में 28 सितम्बर तो शाम 7 बजे से दीदी कृष्णा के आर्शीवचन कार्यक्रम (रूह रिहान, सिंधी में) का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी आज कमला नगर स्थित आनन्द भवन में आयोजन समिति के सदस्यों ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। इस अवसर पर दीदी कृष्णा भी मौजूद थीं। उन्होंने तीन वचन के बारे में बोलते हुए कहा कि आत्म शक्ति, बच्चों की परवरिश और परिवार को सम्भालना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है। हम अपनी आत्मा को कैसे पहचाने और शक्तिशाली बनाएं। बच्चों की परवरिश में बच्चों को समय, संस्कार व प्यार देना, परिवार को सम्भालना जैसे विषय पर कल विस्तार से दीदी कृष्णा श्रद्धालुओं को दिशानिर्देश देंगी। सिंध हेप्लेज के अध्यक्ष सुरेश सीतलानी व सचिव महेश मंघरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संतों की सलाह भगवान के आर्शीवाद से मिलती है। संस्कारों के मामले में युवा पीढ़ी व समाज काफी पिछड़ रहा है। इसलिए संतों के प्रवचनों के आयोजन होना बहुत आवश्यक हो गया है। संतों का वाणी हमेशा कुछ अच्छा सिखाती है। आयोजन समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों व विशेषकर युवा पीढ़ी से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ हरीश मीरचंदानी राजू भरत रेखा बालानी मंजू निचानी दीदी गुलशन सुरेश सीतलानी महेश मंगरानी हिम्मत रामानी रवि छाबड़ा शंकरलाल दुल्हानी भगवान आवतानी जे पी धर्मानी विकास दुलानी अनिल दुलानी गुलाब लधानी राजेश हेमदेव अशोक मंगवानी संजय कुंडलानी मोहन पंजवानी एन डी लालवानी जितेंद्र कुकरेजा आशा दुल्हानी पायल दुल्हानी महक दुल्हानी रजनी रामानी कौशल्या लधानी भावना मंघरानी दीपा लालवानी वर्षा धर्मानी किरण सीतलानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *