आगरा, 26 अगस्त। स्वामी बाग़ स्कूल,दयालबाग के प्रांगण में आगे खेली जाने वाली विभिन्न प्रमुख प्रतियोगिताओं के अभ्यास को ध्यान में रखते हुए सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों के मध्य एक दिवसीय निःशुल्क अंतर सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका ताइक्वांडो फाइट एवं पूमसे के मुक़ाबले कराए गए ।जो बेहद रोमांचक रहे।जिसमें विजेता बालक एवं बालिका खिलाड़ी इस प्रकार रहे:-
स्वर्ण पदक विजेता:-स्वाती शुक्ला,
चंचल यादव,हर्षिता गुप्ता,रेज़ल,गौरी कटारा,पीहू शर्मा,पीहुल सिंह,दिव्यांशी सिंह,नमस्या सिंह,रामिनी रंजन,सुहानी श्रीवास्तव,वैष्णवी ग़ौतम,अक्षय विश्वकर्मा, अविरल श्रीवास्तव, प्रदीप गौड़,तोषान्त कुमार,उदय शर्मा,शिवाय बघेल,दक्ष प्रताप सिंह,मितुल सिंघल, आयुष्मान सिंह,आर्यवीर सिंह व माधव गौतम।
रजत पदक विजेता:-आरव शर्मा,आदित्य गुप्ता,अभिषेक कुमार,
ध्रुव शर्मा, अतुल,अर्जुन श्रीवास्तव,निशिका सिंह,यशिता छाबड़ा,ओम कुमार, टिंकू
सत्संगी व अयांस प्रताप सिंह।
कांस्य पदक विजेता:-पवित्रा चाहर,प्रगति समोनिया,नव्या सिंह,काव्य चौंधरी,काव्या राजपूत,आर्यन सिंह,अर्जुन सोनी,आरूष बघेल व उत्कर्ष प्रताप सिंह।
प्रतियोगिता ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच पंकज शर्मा के दिशा निर्देशन में कराई गई।
उपरोक्त प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा के अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा एवं सीईओ संगीता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएँ दी।