प्रदेश बास्केटबाल टीम में आगरा की तीन बालिकाएं और एक बालक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला बास्केटबाल के सचिव डा हरी सिंह की सूचनानुसार 75 वी जूनियर नेशनल  बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 9 सितंबर तक लुधियाना पंजाब में किया जा रहा है । जिसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन प्री नेशनल केम्प जो 17 अगस्त से बालक का गाजियाबाद में तथा बालिकाओं का एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में चल रहा था। केम्प के आधार पर कल दोनों टीमों की घोषणा की गई। बालिकाओं की टीम की घोषणा रिजनल स्पोर्ट्स अफ़सर  संजय कुमार शर्मा के द्वारा की गई।जिसमें आगरा की हिमांशी राजपूत, आगरा होस्टल की हर्षिता गोतम व प्रज्ञा सिंह का चयन किया गया।

प्रदेशीय टीम में आगरा के खिलाड़ी। जो नेशनल में खेलने लुधियाना जा रहे हैं

बालक टीम की घोषणा गाजियाबाद में की गई जिसमें आगरा के दिव्यांश सिसोदिया का चयन किया गया है । बालिका टीम के कोच आगरा व यूपी पुलिस के श्यामवीर सिंह है । टीम मैनेजर प्रीति सिंह है । टीम की घोषणा के समय कोच मनीष वर्मा, शैलेन्द्र सोनी , राहुल सक्सेना मौजूद थे। टीम इस प्रकार है हिमांशी, प्रज्ञा ,हर्षिता ,अनुष्का, सोनम ,माही, अक्षरा,सौम्या, निशि, अंशिका, तनिष्का ,वल्लवी, टीम कोच श्यामवीर सिंह असिस्टेंट कोच प्रीति सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *