आगरा। देश की अग्रणी युवा सांस्कृतिक संस्था युवक बिरादरी ( भारत) ने अपनी स्थापना के स्वर्णिम जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय ग्रान्ड होटल में किया। प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन और सांसद शशांक त्रिपाठी ने अपनी शुभकामनायें वर्चुअली प्रेषित कीं। जय जगत नाम से आयोजित समिट में देश के विभिन्न प्रांतों के 180 सदस्यों ने भाग लिया।राजनीतिक, सांस्कृतिक, न्यायिक विशिष्ट व्यक्तियों ने उनसे साक्षात्कार किया। इस अवसर पर युवक बिरादरी के संस्थापक पदम श्री क्रांति शाह के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन हुआ। अपनी जीवन यात्रा के कईं दिलचस्प पहलुओं का उन्होंने जिक्र किया। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध नृत्यांगना श्रीमती गौरी शर्मा त्रिपाठी और तारिणी ने अपनी अति मनोहारी प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत प्रदेश प्रभारी अरुण डंग ने किया।
रक्षा संपदा अधिकारी दीपक मोहन, जे एस फौजदार और सुशील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था स्वर क्रांति,सुरजीत कुलकर्णी, नागेंद्र, सचिन, आशुतोष शिर्के ने संभाली। पूर्व में युवक बिरादरी आगरा में दो बार दस हज़ार बच्चों के साथ एक सुर एक ताल का आयोजन कर चुका है। उनके द्वारा रचित प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ‘ भारत एक पुण्य तीर्थ ‘का मंचन ताज महोत्सव में हुआ है ।ज्ञातव्य है युवक बिरादरी ने अपनी रजत जयंती का आयोजन भी आगरा में भारत रत्न भूपेन हजारिका की अध्यक्षता में किया था।
