एकलव्य स्टेडियम में महिला आयोग अध्यक्ष ने खेल अधिकारी विवाद का कराया निस्तारण, चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की पुनरावृत्ति न हो

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा 05/04/2026।   अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, डा. बबीता सिंह चौहान  का आज एकलव्य स्टेडियम आगमन हुआ, और उन्हें क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एकलव्य स्टेडियम में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं कबड्डी कोच के बीच विवाद को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को सुना गया। तत्पश्चात, अध्यक्ष  द्वारा आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की पुनरावृत्ति न हो।

इसके अतिरिक्त, बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया, जहां छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आगरा फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *