पेचिंक स्लॉट लीग नॉर्थ जोन के विजेता सम्मानित

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 12 फरवरी। एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित हुई अस्मिता पेचिंक स्लॉट लीग नॉर्थ जोन खेलो इंडिया का समापन आज हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान और एडीजी आगरा जोन डॉ अनुपम कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ,भारतीय पेचिंक स्लॉट के महा सचिव तारिक जगर ,उत्तर प्रदेश पेंटिंग स्लॉट के महासचिव सूरज श्रीवास्तव, मसूद अहमद, मोहित बंसल, हरदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनजोत सिंह, विकास दीप कश्यप विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन में 450 महिला एथलीटों ने भाग लिया। और विभिन्न मुकाबलों में 245 पदक विजेता रहे। डॉ बबिता चौहान ने एथलीटों की प्रशंसा की, जबकि आज के मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगरा जिला पेचिंक स्लॉट की महासचिव डॉक्टर किरण कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार से हैं- 45 से 50 किग्रा भार वर्ग में चंडीगढ़ की सिमरन ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि जम्मूकश्मीर की फिजा कादिर ने रजत जीता। 50 से 55 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली की खुशबू ने स्वर्ण, हरियाणा की खुशी ने रजत जीता। 55 से 60 किग्रा में दिल्ली की ममता ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की नौशबा ने रजत जीता। 60 से 65 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड की रीता भंडारी ने स्वर्ण, बीसमा वभीर जम्मूकश्मीर ने रजत पदक जीता। 65 से 70 किग्रा में जम्मूकश्मीर की मुस्कान ने स्वर्ण, हरियाणा की नेहा ने रजत जीता। 70 से 75 में पंजाब की बिल्किस मकबूल ने स्वर्ण, हरियाणा की वर्षा ने रजत पदक जीता। 75 से 80 में दिल्ली की खुशबू ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की आरती ने रजत पदक जीता। 80 से 85 किग्रा में जम्मूकश्मीर की रुकिया मंजूर ने स्वर्ण, हरियाणा की नेंसी ने रजत पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *