चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर केंद्रीय मंत्री ने दी देश व शहरवासियों को बधाई

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

 

आगरा, 23 अगस्त। केन्द्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रो. एस. पी. सिंह बघेल  ने जनपद के पत्रकार बंधुओं तथा मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा। विकास भवन सभागार में चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया तथा बधाई दीं।
इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर कहा कि यह सफलता इसरो के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम एवं महान संकल्प का नतीजा है। इसरो और भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर के इतिहास रचा है। सफल लैंडिंग हेतु भारत वासियों तथा जनपद की जनता को बधाई देते हुए  मंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज भारत उन चार देशों में शामिल हो गया है जो सफलता पूर्वक चांद पर पहुंचे है तथा दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले विश्व में हम प्रथम देश बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने ये कीर्तिमान स्थापित किया है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, भाजपा नगर अध्यक्ष  भानु महाजन, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम सहित सभी मीडिया बंधु व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *