ताज महोत्सव-2024 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम का होगा चयन,आम जन से स्व-रचित थीम का मांगा गया प्रस्ताव

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

निर्धारित तिथि दिनांक 15 जनवरी 2024 शाम 05 बजे तक प्राप्त सभी थीमों पर किया जाएगा विचार, विजेता को मिलेगी 10 हजार की पुरुष्कार राशि

आगरा.29 दिसंबर। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2024 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है। निर्धारित तिथि दिनांक 15 जनवरी 2024 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
अतः आगामी वर्ष के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगर्वित थीम आगामी 15 जनवरी 2024 के सायं 5.00 बजे तक निम्नलिखित पते/ई-मेल पर प्रेषित करने का कष्ट करें। ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रूपये 10000/- (रू० दस हजार मात्र) की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

पता-सचिव,ताज महोत्सव समिति,उत्तर प्रदेश, पर्यटन कार्यालय,64-ताज रोड,आगरा।
दूरभाष :0562-2226431
ई-मेल:agrauptourism@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *