आगरा। दिनांक 30 मार्च सोमवार को होटल लाल इन दरेसी पर दोपहर 1 बजे एक बैठक रखी गई है। बैठक में पूज्य मौहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी व सामाजिक संगठन जिन्होंने झूलेलाल जयंती, अभूतपूर्व वाहन रैली, शौभा यात्रा को सफल बनाया, उनका सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 13/4/2026दिन सोमवार को प्रस्तावित सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा सिंधी भाषा दिवस, संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य मे विशाल *सिंधियत की सतरंगी शाम के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी , सह मीडिया प्रभारी सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा* कमल जुम्मानी ने दी।


