आगरा। के के नगर सिकंदरा में लोगों के द्वारा घरों के बाहर सड़क पर बनाये गये पक्के रैंप आज ध्वस्त करा दिये गये। नगर निगम की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। रैंप हटाने के लिए नगर निगम की ओर से तीन माह पूर्व यहां पर लाल निशान लगाये गये थे।
नगर निगम की ओर से के के नगर में कच्ची पड़ी सड़क को पक्का कराने के साथ ही नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। वहां पर पहले से रहे रहे लोगों ने घरों के बाहर कई कई फुट आगे तक रैंप बना लिये हैं। रैंप के कारण सड़क और नालियों के निर्माण बाधा उत्पन्न हो रही थी। ठेकेदार की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन की ओर से तीन माह पूर्व यहां पर लाल निषान लगाकर अवैध निर्माणों को स्वयं हटाये जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। इस पर आज जोनल अधिकारी अवधेश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन दल ने घरों के आगे बनाये गये सभी रैंप को जे0सी0बी0 से ध्वस्त करा दिया।