आगरा। सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज मे किया गया 10th और 12th के मेधावीयो का सम्मान। प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो और उपप्रधानाचार्य फादर निरंजन ने दसवीं और बाहरवी के विद्यार्थियों जिन्होंने आगरा मे विद्यालय का नाम रोशन किया और आगरा और विद्यालय मे टॉप मेरिट मे आये बाहरवी मे 99% प्राप्त कर साइंस मे आगरा मे पहला और ओवरआल सब्जेक्ट मे दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली संगिनी मल्होत्रा को 40,000 रुपये दिये गये। आन्या अग्रवाल को 10,000,कशिश गौतम को 9,000, कक्षा 12वीं में विद्यालय में कॉमर्स स्ट्रीम मे प्रथम रहने वाली ऋषिका गुलाटी को 10,000, लविश मदान को 9,000 और तन्वी सूरी को ₹8,000 दिए गए वही कक्षा दसवीं मे साइंस स्ट्रीम मे विद्यालय मे 97.8 % प्राप्त कर प्रथम रहने वाली रिया सरन, सुमेक्षा दादू को 12,000, द्वितीय रहने वाले श्रेया अग्रवाल, किंजल को 9,000, विद्यालय में तृतीय रहने वाले हर्ष भारद्वाज तृषा सिंह,असिंका पांडे, रोहित कुमार को 8,000 रुपए, कक्षा दसवीं में कॉमर्स से विद्यालय में प्रथम रहने वाले हर्ष अग्रवाल को 10,000,सृस्टि सिंगल को 9000,अक्षय गर्ग को ₹8000 दिए गए विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो ने विद्यालय के एकेडमिक ईयर के प्रारंभ में ही यह घोषणा की थी की आगरा में और विद्यालय में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो ने लगातार दूसरे वर्ष जिले और विद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि प्रदान करें और आने वाले साल के लिए भी विद्यार्थियों के लिए यह घोषणा की इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे।


