आगरा, 12 जून। सदर तहसील में धरने पर बैठे किसानों के साथ आज एक बैठक तहसीलदार ऑफिस में एडीएम सिटी अनूप कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसीएम जे पी पांडे एसीएम विजय शर्मा, नायब तहसीलदार रमेश कुमार एसीपी लोहा मंडी, किसान नेता श्याम सिंह चाहर ,रघुनाथ शर्मा ,रामपाल चाहर ,चंद शेखर शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा आदि थे। इस बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ ।किसानों ने कहा कि उपाध्यक्ष एडीए, जिलाधिकारी , आयुक्त अमित कुमार के साथ बैठक हो। नियमानुसार सुबूतो के साथ बैठक होगी। तब समाधान निकलेगा ।जमीन वापस का नही तो किसान आश्वासन नहीं मानेगा। सूत्रों से पता लगा कि एडीएम सिटी अनूप कुमार ने एडीएवी सी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
आज किसानों का अनशन आठवें दिन जारी रहा । किसान नेता श्याम सिंह चाहर ,रघुनाथ शर्मा ,मेहंद सिंह ,प्रमोद जैन, श्रीभगवान, शिव कुमार, वेदों पंडित अनशन पर बैठे। किसानो नेता श्याम सिंह चाहर ने धरना स्थल पर बैठक की। सभी किसानों से कहा कि एडीए के अधिकारियों की नीयत मे खोट है। जमीन को किसानो का हक है। किसान गजेंद्र सिंह चाहर ,किसान रविंद सिंह ,किसान संजीव सेठ ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर आनेश कुमार ,सलीम ख़ान ,चंद शेखर शर्मा ,वेद प्रकाश, देव प्रकाश, प्रमोद कुमार ,मनोज कुमार, विजय कुमार ,दीपक शर्मा, शिव गणेश ,हरिओम ,हरेंद्र सिंह , हितेश रावत, जवीहर लाल रावत ,कृष्णा रावत, कल्याण सिंह, पूरन सिंह, पप्पू ,विजय कुमार ,धर्मवीर सिंह ,राधे सिंह, विनोद कुमार शुक्ला ,मनोज तिवारी ,मेहताव सिंह ,दिनेश रावत, गोविंदा ,बासदेब ,रमाकांत ,हरेश कुमार ,रामवीर रावत आदि थे ।