आगरा, 20 जून। तहसील सदर में किसानों की भूख हड़ताल आज 16 वें दिन समाप्त हो गयी। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार एसीएम फाइव विजय शर्मा एसीएम थ्री जे पी पांडे एसीपी विनोद कुमार एसएचओ जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानो को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके पश्चात रात 9 बजे के लगभग सभी किसान अपने घरों को रवाना हो गये। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष एडीए के साथ बैठक होगी।
इससे पूर्व किसान नेता श्याम सिंह चाहर ,रघुनाथ शर्मा ,महेश कुमार, वेदों पंडित, प्रमोद जैन ,मेहंद सिंह चाहर, रामभरोसी, महेश फौजदार ने एडीए के खिलाफ मुंडन कराया । धरना स्थल पर निरोत्तम शर्मा, कुलदीप सिंह ,दीपक कुमार, विनोद शुक्ला ,सलीम खान, नरेश कुमार, संजीव सेठ, मुकेश शर्मा, पप्पू ,सोनू, रमाकांत ,हरेश कुमार, जवाहर लाल रावत ,आनंद कुमार, संजय दत्त ,कृष्ण ,चेतन रावत ,नरेश ,महेश, भूपति सिंह ,गिर्राज सिंह ,शिव कुमार , पप्पू, हरी धरम प्रकाश ,राधेश्याम संतोष कुमार ,मुकेश शर्मा विनोद कुमार ,लाखन सिंह, दिनेश रावत ,अशोक कुमार, भारत सिंह कुशवाह ,पुष्पेंद्र सिंह तोमर ,जितेंद्र सिंह तोमर, पप्पू शर्मा ,मनोज कुमार आदि उपस्थित थे । वर्षा भी किसानों को आंदोलन से नहीं डिगा पायी। भीगते हुए किसान अनशन पर बैठे रहे।