सिंधु सभा का जत्था सिंधु दर्शन यात्रा पर रवाना हुआ

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

पवित्र सिंधु नदी का जल आगरा लाया जाएगा, आगरा में सिंधी समाज का बड़ा भवन बनाएंगे

आगरा। सिंधी समाज का एक जत्था सिंधु दर्शन यात्रा पर आज दोपहर रवाना हुआ। भारतीय सिंधु सभा ने इसके लिए पहल की थी। संगठन आगरा में बड़ा भवन बनवाने जा रहा है। इसके लिए पवित्र सिंधु नदी का जल यहां लाया जाएगा, जिसे प्रस्तावित स्थल पर नींव भराई के दौरान छिड़का जाएगा। विधि विधान से पूजन के बाद भवन का निर्माण शुरू होगा।
सिंधु समाज के जत्थे से रवाना होने से पूर्व दरेसी स्थित होटल लाल्स इन में स्वागत कार्यक्रम हुआ। सिंधु दर्शन यात्रा पर जा रहे प्रतिनिधियों का यहां स्वागत किया गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि वे सिंधु नदी पूजा करेंगे, बहराणा करेंगे एवं वहां से पवित्र मां सिंधु नदी का जल लेकर आएंगे। कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी और अन्य पदाधिकारियों ने बड़े सिंधु भवन के निर्माण के बारे में जानकारी दी। जत्थे का नेतृत्व भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश सरक्षक घनश्याम दास देवनानी,प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी, जगदीश डोडानी कर रहे हैं। उनका स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष अमृत मखीजा, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, राजकुमार गुरनानी, किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, सुशील नोतनानी, परमानंद आतवानी, अमर कंदारी, डब्बू भाई आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *