उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन में बिखरी चंदन और फूलों की महक, दिया भाईचारा और जल संरक्षण का संदेश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा इकाई का होली मिलन समारोह सोमवार को जैन धर्मशाला कचौड़ा बाजार बेलनगंज पर फूलों व चंदन तिलक की महक के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह में मौजूद सभी ने एक दूसरे को फूलों व चंदन का तिलक लगाते हुए भाईचारे और जल संरक्षण का संदेश भी दिया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का पर्व है, होली खुशियों का पर्व है। होली के रंगों में सकारात्मकता होती है, खुशियों का सम्मान होता है। होली के रंग मानव के बीच के हर प्रकार के मतभेद को मिटाते हैं। जो व्यक्ति जीवन के रंगों का सम्मान करता है, उस व्यक्ति का हर दिन होली के समान होता है।*
होली मिलन समारोह में मौजूद सभी लोगों और अतिथियों का गुलाल और चंदन का टीका लगाकर तथा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रमुख रूप से
जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल,पूर्व भाजपा पार्षद दीपक खरे,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ,महामंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश युवा संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी अनुराग गोयल, मेघराज दियालानी, रामकुमार गोयल, बाके बिहारी अग्रवाल , विकास जेठवानी, रोहित आयलानी,ओम प्रकाश ,राजेंद्र सिंह, शैलेश खंडेलवाल, सुदेश अग्रवाल ,डी सी मित्तल, निखिल मटलानी अमित गर्ग, संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र सिंह गहलोत, विकास अग्रवाल , शुभम गर्ग, देवेंद्र सिंघल, प्रवीन कुमार, अंकित बंसल, संदीप गोयल ,राहुल गोयल ,अमित गोयल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *