आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बालीवाॅल संघ के समन्वय से दिनांक 07 से 10 फरवरी, 2026 तक प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बालीवाॅल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 40 मैच खेले जाने हैै। इस अवसर पर सुनील तिवारी, महासचिव उ0प्र0वालीबाल संघ, उ0प्र0वालीबाल संघ के मण्डल संयोजक तथा भारतीय सेना की एयर फोर्स की ईकाइ से अनेको वार राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम का प्रतिभग कर चुके विजय कुमार एवं रमेश भदौरिया उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिनांक 09.02.2026 को आयोजित मैचों का विवरण।
प्रतियोगिता में कुल 19 टीमो में 17 मण्डल एवं 01 स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं 01 छात्रावास अयोध्या की टीम प्रतिभाग कर रही है। आज पहला क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्टस कालेज गोरखपुर बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्टस कालेज गोरखपुर की टीम 25-7, 25-7 से विजयी रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अयोध्या छात्रावास बनाम आजमगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या छात्रावास 25-3, 25-10 से विजयी रही। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी मण्डल बनाम झांसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल की टीम 25-5, 25-12 से विजयी रही। चैथा क्वार्टर फाइनल मैच प्रयागराज मण्डल बनाम अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मण्डल 26-24, 25-13 से विजयी रही। पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी मण्डल बनाम स्पोर्टस कालेज गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 25-14, 25-14, 29-27 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल अयोध्या छात्रावास बनाम प्रयागराज मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या छात्रावास 25-19, 25-22, 25-22 से विजयी रहा।
दिनांक 10.02.202़6 की प्रातः 9.00 बजे फाइनल मैच वाराणसी मण्डल बनाम अयोध्या छात्रावास के मध्य खेला जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण डा0धर्मपाल सिंह, विधायक एत्मादपुर के द्वारा किया जायेगा।
निर्णायकों मेंः- फूलचन्द्र गुप्ता-प्रयागराज, विजय कुमार-आगरा, संतोष पटेल-वाराणसी, निर्भय प्रताप सिंह-झांसी, रामकुमार-बलिया, ओकारेश्वर-जालौन, अखिलेश प्रताप सिंह-कानपुर, ज्ञानेन्द्र कुमार-रायबरेली, दीपकी कुमार-रायबरेली, इरफान मलिक-लखिमपुर, धीरेन्द्र सिंह-कानपुर, राजेन्द्र बहादुर यादव-प्रतापगढ़।
