
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी किये गये नामित।
आगरा.20.12.2025/मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई“ जी की जयंती जन्म शताब्दी वर्ग के समापन के अवसर पर 25 दिसंबर 2025 को समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन बटेश्वर मंदिर प्रांगण बाह में प्रातः 9ः00 से किया जाएगा, के ओवरऑल इंचार्ज, उपनिदेशक कृषि एवं सहायक नोडल इंचार्ज, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रोफेसर मनीषा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय आगरा कैंट होंगे।
उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने हेतु जनपद के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर मंच सज्जाख् माइक साउंड, बैनर व अन्य व्यवस्थाएं स्थान आरक्षण तथा मुख्य मंच पर लाइव प्रसारण हेतु स्क्रीन की व्यवस्था के लिए उपनिदेशक कृषि को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी क्रम में मंच की आवश्यक व्यवस्था एवं कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु जिला कृषि अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है साथ ही कार्यक्रम में लाइव प्रसारण हेतु इंटरनेट की व्यवस्था, माननीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम हेतु आमंत्रण समय से भिजवाने, कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के लिए पुष्प गुच्छ की व्यवस्था करने के लिए उपनिदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। माननीय जनप्रतिनिधि अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था हेतु उपायुक्त श्रम रोजगार तथा कार्यक्रम स्थल पर अंदर एवं बाहर संपूर्ण साफ सफाई हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी बाह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
कार्यक्रम की प्रेस विज्ञप्ति एवं मीडिया कर्मियों को बैठने की व्यवस्था हेतु जिला सूचना अधिकारी को, कार्यक्रम की फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी हेतु उपनिदेशक कृषि व जिला विद्यालय निरीक्षक को, आम जनता के बैठने हेतु व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी बाह व पिनाहट को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, साथ ही किसानों एवं कार्यक्रम प्रतिभागियों हेतु पीने के लिए जल की व्यवस्था हेतु उपनिदेशक कृषि को, कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं को ले जाने की व्यवस्था, छात्रों की प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक व प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय आगरा कैंट को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही नगर निगम, नगर निकाय, ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कराए जाने हेतु अपर जिला अधिकारी वित्त व राजस्व तथा अपर नगर आयुक्त, नगर निगम व जिला पंचायत राज्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं एक संक्षिप्त विवरण वह एचडी फोटोग्राफ, संबंधित ईमेल आईडी पर अपलोड के कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय आगरा कैंट को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुसार उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
