नाला व सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने पेट के बल लेट कर किया प्रदर्शन 

Press Release उत्तर प्रदेश

3 जुलाई को जिला मुख्यालय तक पेट के बल लेटकर पहुंचेंगे, भूख हड़ताल चौथे दिन भी  जारी

आगरा, 1 जुलाई। आगरा-  ग्वालियर हाईवे पर नगला मांगरोल, इटोरा, रोहता बाग,सराय मलूक चंद, नगला पद्मा में जल भराव व सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगला माकरोल में किसान नेता श्यामसिंह चाहर, नीरज शर्मा, किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह चार दिन से भूख हड़ताल पर हैं। इसमें आज मंगलवार को  बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने  ग्वालियर हाईवे पर पेट के वलचल कर 200मीटर लेटकर प्रदर्शन किया।। आंदोलनकारियों व प्रभावित लोगों ने बड़ी जोश खरोश व आक्रोश के साथ जिला प्रशासन व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष व्यापार उद्योग ने भी आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कोई सक्षम अधिकारी आंदोलनकारियों से मिलने नहीं पहुंचा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर का कहना है कि तीन जुलाई को तमाम प्रदर्शनकारी पेट के बल लेटते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगे।
आंदोलन में मुख्य रूप से रामू चौधरी, सुनील फौजदार, टीटू कुशवाह, सत्यपाल सिंह जूरेल, चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, छितरिया सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र रावत, नरेंद्र चाहर, प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र सिंह परिहार, कुलदीप रावत ,के पी चाहर, देवेंद्र कुमार, टीटू कुशवाह, चित्रा सिंह, वासुदेव कुशवाहा ,केदार सिंह, अमर सिंह ,खेत सिंह, पप्पू सिंह, राम सिंह,  मोहित कुमार, रमन सिंह,महिपाल ,हैमबीर सिंह ,मानवेंद्र चाहर, गेंदालाल, हेमंत चौहान, नरेंद्र कुमार ,मनीष कुमार, जयवीर सिंह, माइक शर्मा ,गुडु शर्मा ,करूंआ ,सोनू चौधरी ,राकेश कुमार, नरेंद्र फौजदार,आकाश ठाकुर ,धर्मवीर रावत ,सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार ,सुनील कुमार, अशोक कुमार, सुखवीर,दाताराम तोमर, रघुनाथ शर्मा ,महताव सिंह,  योगेन्द सिंह चाहर ,राम सिंह ,नवल किशोर ,संतोष कुमार ,अशोक कुमार, रामेश्वर सिंह चाहर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *