खातीपुरा फेज द्वितीय चरण (पिट लाईन) कार्य के स्थगित होने के कारण प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी

Press Release दिल्ली/ NCR

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में खातीपुरा फेज द्वितीय चरण कार्य (पिट लाईन) के अन्तर्गत तकनीकी कार्य किया जा रहा था, जिसे अब स्थगित किया जा रहा है। इस कार्य के स्थगित हो जाने के कारण प्रभावित रेलसेवाओं को रीस्टोर किया जा रहा है।

रीस्टोर आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर सवारी दिनांक 13.07.25 को मथुरा से अपने निर्धारित स्टेशन तक संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 51974, जयपुर-मथुरा सवारी गाडी दिनांक 13.07.25 को जयपुर से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.07.25 को आगराफोर्ट से अपने निर्धारित स्टेशन तक संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.07.25 को अजमेर से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

रीस्टोर मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.07.25 को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.07.25 को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *