आगरा, 2 सितंबर | मण्डल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशानिर्देशन एवं वैभव कुमार गुप्ता, मंडल कार्मिक अधिकारी की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में 31.08.2024 को सेवानिवृत्त होने वाले 07 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।
समारोह का उद्घाटन वैभव कुमार गुप्ता, मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री डोरीलाल मीना , मुख्य कार्यालय अधीक्षक आगरा के द्वारा किया गया।
सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मेडल वितरण करने के उपरान्त श्री वैभव कुमार गुप्ता मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। समापन समारोह में श्री वैभव कुमार गुप्ता मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त समारोह में समापन अनुभाग के सभी सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित थे।