अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कमशः कुल 31 वाहनों को किया जब्त

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.27.12.2024.जिलाधिकारी  अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में खनन विभाग विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा तहसील सदर में दिनांक 24.12.2024 व 27.12.2024 को राजस्थान व मध्य प्रदेश आदि राज्यों के अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग वाहनों पर अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कमशः 9 व 22 वाहन कुल 31 वाहनों को नियमानुसार अवरूद्ध करते हुए सम्बन्धित थाना परिसर में खडी कराया गया। उक्त सभी वाहनों पर उ०प्र० उपखनिज परिहार नियमावली 2021 के नियम 72 (6) के तहत विधिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही से लगभग राज्य सरकार को 12-15 लाख रूपये की राजस्व प्राप्ति होगी। अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग पर कार्यवाही लगातार की जायेगी तथा किसी भी दशा में अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग नहीं होने दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *