आगरा , 18 जुलाई। ताजनगरी के हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और पूर्व में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के छात्र रहे चुके धर्मेश सिंह राजपूत उर्फ़ ब्रावो का चयन हॉकी इंडिया द्वारा नेशनल हाकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिये किया गया है। उनके सैकेंड हॉकी इंडिया सब जूनियर नॉर्थ ज़ोन चैंपियनशिप में अंपायरिंग के लिए चयनित होने पर आगरा हॉकी संघ ने खुशी जतायी है।
यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई को समाप्त होगी। जिसमें धर्मेश अंपायरिंग कर रहे हैं। धर्मेश सिंह राजपूत के चयन होने पर आगरा हॉकी मास्टर्स के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र बघेल, गोपाल भगत ,अमरजीत सिंह गर्जन सिंह, भरत सिंह धीरज मदन, के पी सिंह, संजय नेहरू,गौरव रौतेला ,कुलदीप सिरोही ,आमीन उल्ला ,अजय सिंह , दिलीप शर्मा इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया।