आगरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सूचित किया जाता है कि कोहरे के मौसम 2025–26 के दौरान परिचालन प्रबंधन के दृष्टिगत दिनांक 01.12.2025 से 28.02.2026 तक ट्रेन संख्या 12279/12280 के लिए आंशिक निरस्तीकरण/शॉर्ट टर्मिनेशन–शॉर्ट ओरिजिनेशन की व्यवस्था की गई थी।
उक्त के क्रम में यह जानकारी दी जाती है कि ट्रेन संख्या 12279/12280 (नई दिल्ली–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) ताज एक्सप्रेस, जिसे पूर्व में कोहरे के मौसम के कारण उपरोक्त अवधि में आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा था, अब दिनांक 17.02.2026 से अपने पूर्ण मार्ग पर पुनः बहाल कर दी गई है।
